खनन माफिया धड़ल्ले से काट रहे हैं,मिट्टी शासन प्रशासन बेखबर या मौन???

 



कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड क्षेत्र के गंगा और कोसी नदी के किनारे खनन माफिया के द्वारा धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार गंगा और कोसी नदी के किनारे से पानी उतर जाने के बाद से खनन माफिया पूरी तरह से हावी हो चुके हैं। माफियाओ के द्वारा अपनी मनमर्जी मुताबिक मिट्टी का जेसीबी मशीन से खनन किया जा रहा है।बरारी थाना क्षेत्र और सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के कई जगहों पर खनन माफिया के द्वारा धड़ल्ले से मिट्टी का कटाव किया जा रहा है।खनन माफिया अपनी मनमर्जी मुताबिक मिट्टी का खनन कर रहे हैं। माफियाओं के द्वारा मिट्टी काटने के कारण जहां-तहां बड़े-बड़े गड्ढों का निर्माण होता जा रहा है। बारिश के मौसम में नदियों के किनारे बने इन गड्ढों में पानी भर जाता है। जिस वज़ह से लोगों की डूबने की संभावना काफी ज्यादा बनी रहती है।बड़े गड्ढे होने के कारण नदी किनारे पानी का पता लोगों को नहीं चल पाता हैं।जिस कारण बरसात के मौसम में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।वही सूत्र ये भी बताते हैं,की नदी की पानी सूखने के बाद से ही इन मिट्टी माफियाओं की चांदी कट रही है।बरारी थाना क्षेत्र और सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के बिशनपुर, शीशिया और मोहनाचांदपुर में प्रतिदिन बड़े संख्या में मिट्टी से लदे ट्रैक्टर सड़कों पर बेखौफ हो कर बिना मिट्टी को ढके फर्राटे भर रही है।इन माफियाओं के बीच पुलिस प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है।खनन माफिया अपनी सुविधा अनुसार जहां-तहां से मिट्टी काटने में लगे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन और खनन विभाग मौन बनी हुई है।

#कटिहार #बरारी #सेमापुर 

@we.India.24

@India24

@Katihar police 




Comments