बरारी विधायक ने सालों से परी जर्जर सड़क का किया शिलान्यास।




बरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी भंडारतल पंचायत के दो नंबर वार्ड में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत उमेश प्रसाद महतो के घर से ब्रह्मदेव महतो,भगवान महतो के घर होते हुए विनोद महतो के घर की ओर जाने वाले कच्ची सड़क में पीसीसी सड़क ढलाई निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर व फीता काटकर किया।जानकारी हो इस सड़क निर्माण कार्य की प्राकलित राशि लगभग 15 लाख रुपए है।जिससे कई वर्षों से पड़ी हुई कच्ची सड़क में पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों से कच्ची सड़क पड़ी हुई थी।जिसको माननीय विधायक विजय सिंह निषाद जी ने बनाने का काम किया है।अब हम लोगों को बारिश के मौसम में जल जमाव और कीचड़ से निजात मिलेगी साथ ही जाने आने में काफी सुविधा होगी। वही सभा को संबोधित करते हुए बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने कहा कि यह सड़क काफी लंबे समय से कच्ची सड़क पड़ी हुई थी। जिसको लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क बनाने का मांग किया जा रहा था। आज विधिवत रूप से नारियल फोड़कर सड़क का शिलान्यास किया गया। रोड बन जाने से बरसात के दिनों में लोगों को सुविधा होगी। वहीं इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती,ज्योतिष चंद्र पासवान,उमेश महतो,साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


#बरारी #कटिहार 
@We.India.24
@India24


Comments