बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर, पुलिस वर्सेस पब्लिक मैच आयोजित।

 



कटिहार जिला अंतर्गत बरारी थाना में बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर बरारी थाना परिसर में मंगलवार को बॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जहां खेल का आयोजन पुलिस वर्सेस पब्लिक के बीच किया गया। जिसमें पुलिस टीम ने पब्लिक टीम को पराजित कर जीत हासिल किया। पुलिस टीम के कप्तान सदर डीएसपी 2 धर्मेंद्र कुमार ने मैन ऑफ द मैच का वितरण किया।वहीं उप विजेता टीम के कप्तान को जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान और पूर्व उपप्रमुख राजीव कुमार भारती ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सदर डीएसपी 2 धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर वॉलीबॉल मैच का आयोजन पुलिस वर्सेस पब्लिक के बीच किया गया था। ताकि पुलिस और पब्लिक के बीच संबंध बेहतर हो।इसलिए बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जाता है। इस मौके पर इंस्पेक्टर उमेश कुमार,बीडिओ किशोर कुणाल,सीओ मनीष कुमार,थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार,अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार,अमरेन्द्र कुमार अमर, उमेश मेहता,बबलू गुप्ता आदि मौजूद थे।


#Katihar #Barari #Bihar
@India24
@We.India.24


Comments