बरारी प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित।




बरारी प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की सभा आयोजित की गई।वही सभा की अध्यक्षता बरारी प्रखंड प्रमुख नस्तारा खातून ने किया,तथा मंच संचालन उप प्रमुख प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह संजू ने किया। इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के पंचायत समिति सदस्य,मुखिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुणाल,पंचायती राज पदाधिकारी माधवेंद्र कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद मुशर्रफ हुसैन सम्मिलित हुए। आयोजित बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।इस बैठक में बिजली,स्वास्थ्य,शिक्षा,कृषि के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।जिसमें पूर्वी बारीनगर पंचायत में बिजली पोल लगाने का प्रस्ताव रखा गया।600 बीपीएल और एपीएल परिवारों को भुगतान दिलाने की बात हुई।उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुसैना का भवन जर्जर होने की शिकायत आई। तथा प्राथमिक विद्यालय एनपीएस नावाडीह के भूमिदाता पर अतिक्रमण करने की मुद्दा उठाई गई।धान अधिप्राप्ति को लेकर 15 फरवरी से एमएसपी पर खरीद की जानकारी साझा की गई। जिसको लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा हुई। जिसमें किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया,कि बरारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। रेफरल अस्पताल बरारी के नए भवन निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।अनुसूचित जाति-जनजाति प्रधानमंत्री आवास योजना में 18 से 28 परिवारों के नाम जोड़ने का निर्णय लिया गया। बरारी प्रखंड में एससी-एसटी बस्ती विद्यालय निर्माण का मुद्दा बैठक में उठाई गई।मनरेगा के तहत वार्षिक कार्य योजना तथा मजदूर बजट पर चर्चा की गई। वही शिशिया पंचायत में अस्पताल निर्माण के लिए मिट्टी भराई का प्रस्ताव रखा गया।ग्राम पंचायत रौनिया के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर यादव ने बरारी अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। वही इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि मिथलेश कुमार सिंह,पंचायत समिति मिथलेश यादव,संजय हासदा,शंकर यादव,संजय मंडल,मो फहीम,जैनुल आबेदीन, छोटेलाल ऋषि, हारून रसीद,फ़रिजुल,शीला देवी,मंजूर आलम, रामवती देवी,ऐनुल हक,रजिया खातून,मुखिया सबिला खातून,नवल किशोर सिंह,मो इब्राहिम,मसकुर, मतीन,तनवीर,शेख हिदायत,मेकाईल,मो नसीम,गयाराम,मो इलियास के साथ सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

#बरारी #कटिहार 

@India24

@We.India.24






Comments