अज्ञात चोर बाइक लेकर हुए फरार,जांच में जुटी बरारी पुलिस
![]() |
| INDIA24 |
कटिहार जिला अंतर्गत बरारी थाना क्षेत्र के सूजापुर पंचायत के बलुआ हाट के बाहर से अज्ञात चोर ब्लू कलर का ग्लैमर मोटरसाइकिल लेकर हुए फरार। इस घटना के संदर्भ में सूजापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन निवासी पीड़ित मोहम्मद महबूब अली ने बताया कि गुरुवार के संध्या लगभग 7:00 बजे मैं अपने घर से बलुआ हाट गया था। जहां आफताब गैरेज के निकट अपना ब्लू कलर का ग्लैमर मोटरसाइकिल(जिसका नंबर BR39AB4874 है)लगाकर किसी काम से गया था। 5 मिनट के बाद वापस आया तो देखा मेरा मोटरसाइकिल वहां नहीं था।जब मैं गैरेज वाले से पूछा तो उसने कहा मालूम नहीं है। जिसके बाद मैंने काफी देर तक ढूंढा परंतु मेरा मोटरसाइकिल नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित महबूब अली ने बरारी थाने में आवेदन देकर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है।
#बरारी #बलुआ #कटिहार #बरारीपुलिस
@India24
@We.India.24

.jpg)


Comments
Post a Comment