बरारी प्रखंड क्षेत्र के खेल मैदान का पीओ ने किया निरीक्षण।




बरारी प्रखंड क्षेत्र के मोहनाचंदपुर पंचायत अंतर्गत एच के उच्च विद्यालय जोतरामराय एवं मध्य विद्यालय भवानीपुर के प्रांगण में मनरेगा योजना से बन रहे, खेल मैदान का गुरुवार को बरारी के कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। वही निरीक्षण के दौरान पीटीए रणविजय सिंह,पीआरएस बबलू हेमब्रम,पंचायत समिति सदस्य गया राम एवं रौशन कुमार राम उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी ने पीआरएस को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा,कि खेल मैदान के सतह को आवश्यक मानदंडों एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण के मद्दनजर जमीन को समतल कर फ़्लैट ईट सोलिंग करके 4 इंच पीसीसी ढलाई करना है। वही बरारी पीओ ने पीआरएस को सख्त निर्देश देते हुए कहा,कि खेल मैदान के लेबल को फाइनल करके एक सप्ताह के अंदर बैडमिंटन और बास्केट बॉल का कोर्ट ढलाई पूर्ण करना है। इस संबंध में पीओ सत्येंद्र नारायण ने बताया कि खेल मैदान निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं की जाएगी, धरातल पर योजना का रंग-रूप दिखेगा। जिसको लेकर लगातार प्रखंड क्षेत्र के सभी खेल मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है। समय अवधि के भीतर ही प्रखंड के सभी खेल मैदान का निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।

#बरारी #कटिहार #मोहनाचांदपुर 

@India24

@we.india.24

Comments