आगामी माघी पूर्णिमा को लेकर बरारी पुलिस व अंचल अधिकारी ने किया घाट का निरीक्षण।

घाट निरीक्षण करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि

घाट जाने वाले सड़क का निरीक्षण 

आगामी माघी पूर्णिमा में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर रविवार को बरारी प्रखंड के ऐतिहासिक काढ़ागोला गंगा घाट का बरारी अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार, थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार,अपर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिप सदस्य गुणसागर पासवान,दक्षिणी भंडारतल मुखिया मो इब्राहिम, घाट लेसी संजय यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मो इलियास,अखिलेश यादव ने गंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने चिन्हित घाटों पर श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए सुरक्षित जगह को चिन्हित कर घाट लेसी को श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समुचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही खतरनाक गहरे पानी वाले घाट के पास लाल रंग का झंडे लगाने का निर्देश दिया। जबकि गंगा घाट में कपड़ा बदलने के लिए चेंजिगरूम, शौचालय,बांस की बेरिकेडिंग तथा मेडिकल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ एवं थानाध्यक्ष ने पैदल मार्च कर काढ़ागोला गंगा घाट जाने वाले गंगा दार्जलिंग सड़क पर अतिक्रमण किए हुए ग्रामीणों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़क पर बांधे गए माल मवेशी, पशुचारा एवं अन्य वस्तु को हटाए। गौरतलब हो कि हर वर्ष माघी पूर्णिमा के अवसर पर काढ़ागोला गंगा घाट में नेपाल, दालकोला, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा सहित आसपास के कई प्रखंडों व जिलों के लाखों श्रद्धालुओं गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं।

@we.India.24
@India24
#Barari #katihar #kadagolaGhat  

Comments