141.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बरारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात को थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापाखर गंगा घाट किनारे से 141.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर साजन महतो नावाडीह बांध एवं राम सिंह राजापाखर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं इस संदर्भ में बरारी थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार करीब 10 बजे को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राजापाखर घाट से दो तस्कर विदेशी शराब लेकर बरारी की ओर आ रहे है। उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए दल बल के साथ राजपाखर घाट पहुंचे।जहां छः बोरा के साथ दो व्यक्ति खड़ा था। पुलिस देख दोनो व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी लेने पर बोरे से 141.5 लीटर विदेशी शराब मिला। विदेशी शराब को जप्त कर दोनो तस्करों को बरारी थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रिम करवाई करते हुए दोनो तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
#बरारी #कटिहार
@we.india.24



Comments
Post a Comment