सेमापुर ओपी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित!

INDIA24 

सेमापुर ओपी थाना परिसर में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव एवं शब-ए-बारात संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी अपर थाना अध्यक्ष बैजू कुमार ने किया। बैठक में थाना क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, पूजा कमिटी व आम प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। बैठक में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोउत्सव संपन्न हो इसको लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान ओपी अपर थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में क्षेत्र में मनाएं। शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने के लिए प्रतिनिधि, प्रबुद्ध जन एवं पूजा कमिटी के सहयोग की जरूरत है। इसके लिए सभी पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है।लाइसेंस निर्गत किया जाएगा तभी वे पंडाल लगाएंगे। पूजा स्थल पर डीजे पर प्रतिबंध है। पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य है। ओपी अपर थाना प्रभारी ने पूजा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में न जाने की अपील की। साथ ही पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं तुरंत सूचना देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। मौके पर बरेटा पूर्व मुखिया संजय सिंह, भाजपा नेत्री शांति जायसवाल, बरेटा सरपंच प्रतिनिधि बकरूद्दीन अंसारी, सकरेली सरपंच अजय झा, विशनपुर सरपंच राजेंद्र मंडल, रागिनी कुमारी, गौरव कुमार, ज़ाकिर हुसैन, शालिग्राम आदि उपस्थित रहे।

#Semapur #Katihar

@we.india.24

@India24

Comments