बरारी में अर्ध निर्मित नाला बन रहा है,मासूमों के लिए काल!


बरारी प्रखंड क्षेत्र के सूजापुर पंचायत अंतर्गत बड़ी बलुआ टोला वार्ड संख्या 3 में 15वी वित्त योजना से नाला निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल था,कि बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। परंतु पिछले लगभग 2 महीने से आधा नाला बना कर निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है।जो अब स्थानीय ग्रामीणों का सर दर्द बन चुकी है,तथा संवेदक के प्रति ग्रामीणों में काफी रोस व्याप्त है। इस संदर्भ में स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद नुरुल हक,मोहम्मद पेशकार,मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद नाजिम,मोहम्मद अकमल,मोहम्मद आलम ने विरोध जताते हुए,कहा कि बिना योजना के बोर्ड लगाए ही नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उसमें भी लगभग दो महीना से आधा नाला बनाकर छोड़ दिया गया है,जो हम लोगों के लिए सर दर्द बन चुका है। खेलने के दौरान अभी तक तीन चार बच्चे नाले में गिर कर काफ़ी जख्मी हो गए हैं,इस नाले के वजह से हमारे बच्चे असुरक्षित हो गए हैं। साथ ही एक मोटरसाइकिल सवार नाले में गिरकर जख्मी हो गए थे,और एक ट्रैक्टर भी साइड देने में नाले में पलट कर क्षतिग्रस्त हो चुका है।वही स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से खुदाई करने में नल जल योजना का पाइप भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिस कारण कई महीनो से हमारे घरों में पानी भी नहीं आ पा रहा है। जिससे हम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही आक्रोशित ग्रामीण ने कहा कि यदि 15 दिनों में नाला बन कर तैयार नहीं हुआ,तो हम लोग अर्ध निर्मित नाला को मिट्टी डालकर बंद कर देंगे ताकि हमारे बच्चे सुरक्षित रह सके।

#katihar #कटिहार 
#Barari #बरारी 


@India24

Comments